बरसात के मौसम में शरीर को स्वस्थ कैसे रखें? जानिए 15 आसान उपाय हिंदी में।
साफ सुथरा और पानी उबाल कर जरूर पिए–
बारिश के मौसम में वैसे भी पानी दूषित होता है कहीं कहीं ,इसलिए आपको पानी बारिश के मौसम में उबालकर ही पीना चाहिए। क्योंकि अगर आप दूषित पानी पियोगे तो आपको पेट संबंधित बीमारी हो सकती है इसलिए आपको साफ सुथरा पानी पीना चाहिए या फिर उसी तरीके से पानी को फिल्टर , अगर आपके पास पास यह सुविधा नहीं है तो आप लोग पानी को उबाल सकते हो अपने घर पर।
ताजा और पौष्टिक भोजन का सेवन करें–
अक्सर बरसात के मौसम में शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार की जरूरत पड़ती है इसलिए भोजन में हरी सब्जियां, दाल, फल, और प्रोटीन युक्त अनाज का सेवन कर सकते हो और ध्यान रहे आपको बहुत देर तक रखा हुआ भोजन से बचें ताजा खाना खाएं।
सड़क के किनारे और ठेले पर खुले भोजन से बचें –
आप लोग देखेंगे कि सड़क के किनारे ठेले पर खुले सामान बेचे जाते आप लोग बरसात के मौसम में इससे जरूर और खासकर खाद्य पदार्थों से जरूर बचें जो खाने वाली उसमें खुला रख कर बेचते हैं उसको नहीं खाना चाहिए।
सब्जी और फल को अच्छी तरह से धोलें–
जब भी आप सब्जी फल ले आते हो अपने घर तो आपको उसकी अच्छी तरह से धो लेना चहिए जिससे उसकी गंदगी चली जाए और पानी से धोने के बाद फल और सब्जी शुद्ध हो जाते हैं।
हाथों को साफ सुथरा रखें–
बरसात के मौसम में अक्सर कीटाणु रहते हैं जिससे आपको कहीं से जब याद अपने हाथों को साबुन या डिटोल से जरूर साफ़ से धोएं।
भिन-भिनाते हुए मच्छरों से जरूर बचें–
बरसात के के मौसम में गड्ढे में पानी वैसे भी भरा रहता है जिसके कारण मच्छर पैदा होते हैं, और वही मच्छर जब आपको काटते हैं तो आपको डेंगू मलेरिया जैसे कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं।
गले हुए कपड़े को तुरंत बदल दें–
बरसात के मौसम में भीगे हुए कपड़े ज्यादा देर तक नहीं पहनना चाहिए क्योंकि उससे भी आपको बीमारी हो सकती है इसलिए जब भी आप लोग नहाए तो अपने बालों को अच्छे से सुखा लें और सूखा हुआ कपड़ा पहने।
हर दिन हल्की एक्सरसाइज करें-
आपको डेली कुछ ना कुछ एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए क्योंकि इसको करने से आपके शरीर में ताजगी बनी रहती है और आप लोग पूरे दिन ताज़गी महसूस करेंगे।
पर्याप्त मात्रा में नीद पूरी लें–
आपको पर्याप्त मात्रा में नींद पूरी लेनी चाहिए नींद अच्छे से लेने के बाद आपलोग स्वस्थ रहोगे।
विटामिन और पोषक तत्वों से युक्त युक्त भरपूर भोजन लेना चाहिए–
आप लोग विटामिन और पोषक तत्त्वों से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए जिस भजन आपके शरीर में लगे और आप लोग तंदुरुस्त दिखाई दे।
मानसिक तनाव से दूर रहे–
मानसिक तनावसे दूर जरुर रहना चाहिए क्योंकि इस शरीर पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है जब आप तनाव से मुक्त रहोगे तो आपका शरीर भी अच्छा रहेगा।
अपना स्वास्थ्य जांच कराए–
बरसात के मौसम में जैसे ही तबीयत खराब हो आपको तुरन्त डॉक्टर के पास जाना चाहिए और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
गर्म पेय पदार्थ का सेवन जरूर करें–
बरसात के मौसम में आप लोगों को गुनगुना करके पानी पीना चाहिए और अदरक, तुलसी, काली मिर्च की चाय पीना चाहिए।
इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए–
अपने भोजन में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जैसे की अदरक, हल्दी, लहसुन, तुलसी, काली मिर्च ,आंवला और नींबू जैसी चीजों को भी शामिल कर लेना चाहिए।
स्ट्रीट फूड से बचें –
ज्यादातर बाहरी चीजों को खाने से बचें और मैदा वाली चीजों , समोसा भजिया है आदि तरह के खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए ।
उम्मीद किआपको यह जानकारी पसंद आयी होगी अगर जानकारी पसंद आए तो हमारी वेबसाइट www.jankarikila.com को फॉलो करें।
0 टिप्पणियाँ